कौन बनेगा ब्रह्मपुर प्रमुख, फैसला आज
बक्सर। किसके सिर होगा ब्रह्मपुर प्रमुख का ताज, इसका निर्णय मंगलवार को हो जाएगा। वैसे कोई भी
बक्सर। किसके सिर होगा ब्रह्मपुर प्रमुख का ताज, इसका निर्णय मंगलवार को हो जाएगा। वैसे कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। लेकिन, अंदर ही अंदर खेमेबाजी की रचना को अंतिम रुप देने में जुटे हुए हैं राजनीति के ¨कगमेकर। वहीं, प्रमुख के चुनाव में किसी प्रकार की गड़बडी़ न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने में लगा हुआ है।
प्रखंड मुख्यालय को चारों तरफ से बैरीके¨टग कर मुख्य द्वार पर बडे़ वाहनों के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है। मुख्यालय के आसपास धारा 144 लागू कर दिया गया है। मंगलवार को स्थानीय प्रखंड प्रांगण में पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार की देखरेख में कराया जाएगा। 26 सदस्यों वाले इस प्रखंड में प्रमुख का ताज पाने के लिए 14 सदस्यों का समर्थन पाना जरुरी है। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्य रुप से दो उम्मीदवार मैदान में हैं। अब यह कल ही पता चल पाएगा कि किसके सर ब्रह्मपुर प्रमुख का ताज सजेगा।