वार्ड सदस्यों की बैठक
खंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक की गई।
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 06:45 PM (IST)
बक्सर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता हेंठुआ के वार्ड सदस्य प्रकाश तिवारी ने की। बैठक के माध्यम से पंचायतीराज व्यवस्था में वार्ड सदस्य की भूमिका बताई गई। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्ड सदस्यों को मजबूत बनाने के लिए आगामी 20 जनवरी को वार्ड संघ का गठन किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संयोजक का चयन किया जाएगा। इस बैठक में उप मुखिया पप्पु ¨सह, अशोक शर्मा, संजय रजक, मुन्ना राय, कृष्णा ¨सह सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें