ट्रैक्टर के धक्के से शिक्षक घायल, पीएमसीएच रेफर
प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय देवढि़य़ां के शिक्षक जगजीवन राम ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिक्षक घायल हो गया।
बक्सर। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय देवढि़य़ां के शिक्षक जगजीवन राम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिक्षक स्कूल से पढ़ाने के बाद दोपहर एक बजे अपने घर जमौली जा रहे थे। इसी समय बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर जमौली गेट के बगल में विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे शिक्षक गिर गए।
इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। लेकिन, चालक भाग निकला। ग्रामीणों द्वारा शिक्षक को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन, घायल की नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस संबंध में राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर शाहबाजपुर का है। उन्होंने बताया कि उसे जब्त कर लिया गया है।
अर¨वद तिवारी, राजेश तिवारी