निजी मकान में चल रहा उपस्वास्थ्य केन्द्र
प्रखंड के नागपुर पंचायत में संचालित उपस्वास्थ्य केन्द्र निजी मकान में संचालित हो रहा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 03:08 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 03:08 AM (IST)
बक्सर। प्रखंड के नागपुर पंचायत में संचालित उपस्वास्थ्य केन्द्र निजी मकान में संचालित हो रहा है। लेकिन, विभाग द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विदित हो कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सभी प्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण के अलावा प्राथमिक उपचार की दवा रखना अनिवार्य है। लेकिन, इस केन्द्र पर प्राथमिक उपचार की दवा उपलब्ध नहीं है। अक्सर यह केन्द्र बंद रहता है। इस संबंध में स्थानीय मुखिया अमित कुमार राय ने बताया कि यह केन्द्र गांव के ही स्व. परमानन्द राय के दरवाजे पर संचालित होता है। जिसमें वर्षो से पड़े पुराने उपकरण किसी काम के नहीं है। इसके लिए पंचायत समिति की बैठक में सवाल भी उठाया गया था। लेकिन विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें