पूर्व विधायक के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता
बक्सर : राजपुर विधानसाभा से एक दशक तक प्रतिनिधित्व करनेवाले भाजपा के वरीय नेता रामनारायण र
बक्सर : राजपुर विधानसाभा से एक दशक तक प्रतिनिधित्व करनेवाले भाजपा के वरीय नेता रामनारायण राम के आकस्मिक निधन पर भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर बैठक कर शोक संवेदना व्यक्त किया है। वर्तमान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सरोज तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व विधायक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषिकेष तिवारी के आवास पर बैठक हुई। वहीं, रघुनाथपुर में भाजपा के वरीय नेता अजय उपाध्याय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के अलावा अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री धिरेन्द्र तिवारी, मनोज ¨सह,भुटेली तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, लक्ष्मण राय, दिलीप चन्द्रवंशी, सत्यदेव तिवारी, शिवजी साहनी, अमरेश तिवारी, महेश पान्डेय,डमरु पान्डेय, बाबी ओझा, अरविन्द ओझा, गंगाधारी बिन्द, रामप्रसाद पान्डेय, विनय ¨सह, श्रीभगवान पान्डेय, वीर वहादुर राय, अनिल पान्डेय, मुन्ना पान्डेय, वशिष्ठ राय, अनिल गुप्ता, मनोज चौधरी, प्रभु मिश्रा, मुखिया फादर चौधरी, कांग्रेस नेता विश्वनाथ पान्डेय,सहित अन्य ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया।