पुराने ढर्रे पर ही चलता रहा शहर
बक्सर। आदर्श थाना से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। घटना को
बक्सर। आदर्श थाना से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। घटना को ले लोगों की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े किये गये। लेकिन, शनिवार को भी शहर पुराने ढर्रे पर ही चलते दिखाई दिया।
बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह जो घटना घटी। उसमें बेतरकीब तरीके से चौराहे पर खड़े टेम्पो व ठेले को भी इस घटना का कारण कहा गया। लोगों ने कहा कि ऐसा भी नहीं की यहां ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था न दी गई हो। आश्चर्य तो यह है कि उनके यहां रहने के बावजूद इस पर लगाम नहीं लग रहा। अधिवक्ता वीरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सबसे आश्चर्य तो इस बात का है कि शहर का प्रमुख थाना भी इसी चौक पर मौजूद है। लेकिन, कल की इस घटना ने साबित कर दिया है कि उसके द्वारा भी इसकी अनदेखी की जा रही है। शनिवार को भी चौराहे के निकट ठेले व टेम्पो नजर आ रहे थे। नागरिको का कहना है कि जब तक प्रशासन इसकी कड़ाई से पालन नहीं करेगा। इसमें सुधार आना संभव नहीं है।