सवारी उतार रहे ई-रिक्शा चालक को सिपाही ने पीटा
बक्सर : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम जीआरपी पुलिस के जवान ने रिक्सा चालक को
बक्सर : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम जीआरपी पुलिस के जवान ने रिक्सा चालक को पीट दिया। इस मामले में चालक पिन्टू तिवारी ने उसकी शिकायत थाने से की। वह इटाढी थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव का रहने वाला है। हालांकि, अपने ही विभाग का मामला होने की वजह से थाना पुलिस ने उसका आवेदन लेने से मना कर दिया।
इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह ई-रिक्सा चलाता है। वह स्टेशन पर एक गर्भवती महिला को छोड़ने गया था। रिक्सा से महिला को उतार रहा था। इसी बीच सादे वेश में एक पुलिस कर्मी ने डंडा दिखा उसे तत्काल रिक्सा हटाने का आदेश दिया। इस पर उसने कहा कि महिला को उतार कर रिक्सा हटा ले रहे है। इससे गुस्से में लाल हुए पुलिस कर्मी ने कानून सिखाने की बात कह उस पर डंडा बरसा दिया। इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल गया। वहां से वापस लौटने के बाद उसने थाने को आपबीती सुनाई। इस संबंध में थाना प्रभारी अली अकबर ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।