वेतन वृद्धि से कर्मचारी संघ असंतुष्ट
बक्सर। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बिहार राज्य अराजप˜ि
बक्सर। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष सह जिला मंत्री अरुण कुमार ओझा व महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। इनका कहना है कि छठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। जबकि, इसमें महज 14 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
गुरुवार को नेताद्वय ने कहा कि 11 जुलाई से होने वाले केन्द्रीय कर्मचारियों के हड़ताल का उन लोगों के द्वारा नैतिक समर्थन किया जाएगा। श्री ओझा ने कहा कि महज 14 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर सरकार ने कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं किया है। दूसरी तरफ प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष डा.सुरेन्द्र कुमार ¨सह ने कहा है कि आयोग की सिफारिशों को लागू कर कर्मचारियों के मनोबल को सरकार ने तोड़ने का काम किया है। इससे अफसरों और कर्मचारियों के बीच की खाई और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी सातवें वेतन आयोग के विरुद्ध बिहार में फिटमेंट कमेटी का गठन करना चाहिए।