सिलेंडर से लगी आग, संपति खाक
बक्सर। प्रखंड के उत्तरी नैनीजोर में सत्यदेव उपाध्याय के घर में बुधवार की रात रसोई गैस सिलें
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 05:06 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 05:06 PM (IST)
बक्सर। प्रखंड के उत्तरी नैनीजोर में सत्यदेव उपाध्याय के घर में बुधवार की रात रसोई गैस सिलेंडर से आग लग गई। संयोग से इससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान व कपड़े जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि खाना बनाते समय सिलेंडर से रिस रही गैस में आग लग गई और पूरे घर में फैल गई। घर में मौजूद लोगों ने भवन से बाहर निकल अपनी जान बचाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें