ट्रेन से कट कर मौत
डुमरांव स्टेशन के करीब मंगलवार की शाम ट्रेन से कट कर एक किशोर की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 06:47 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 06:47 PM (IST)
बक्सर : डुमरांव स्टेशन के करीब मंगलवार की शाम ट्रेन से कट कर एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के पास से उसकी पहचान हेतु कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अली अकबर खान ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस के जवानों को भेज दिया गया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे 72 घंटे के लिए रखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें