भाजपा जिलाध्यक्ष पद को ले घमासान
बक्सर : जिलास्तर पर भाजपा का संगठन चुनाव अंतिम चरण में पहुंच रहा है। प्रखंडों व मंडलों मे
बक्सर : जिलास्तर पर भाजपा का संगठन चुनाव अंतिम चरण में पहुंच रहा है। प्रखंडों व मंडलों में अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के नाम तय होने के बाद अब जिलाध्यक्ष पद को ले घमासान शुरू हो गया है। हालांकि, खुलकर कोई दावेदार सामने नहीं आ रहे हैं। परंतु, अंदर ही अंदर दावेदारों ने ला¨बग शुरू कर दी है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार संगठन चुनाव में हर पद के लिए आम सहमति बनाने का निर्णय लिया गया है। सर्वसम्मति नहीं बनने की स्थिति में प्रदेश नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा। प्रखंड व मंडल के पन्द्रह पदों के लिए नामों को प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा जा चुका है। वहां से नामों पर मुहर लगने के बाद इसकी घोषणा होगी। वहीं, जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच अगस्त तक नामांकन की मियाद तय है। जाहिर तौर पर दावेदारों में पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश ¨सह दुबारा कुर्सी पाने के लिए एड़ी-चोटी एक किये हुए हैं। वहीं, इस बार उनकी राह आसान नहीं है। झारखंड के कद्दावर नेता व मंत्री सरयू राय के भतीजे व बिहार भजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष राय ने जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी ठोंकी हे। इनके अलावा जिले में पार्टी का दलित चेहरा विश्वनाथ राम, लंबे समय तक प्रवक्ता रहे राणा प्रताप ¨सह, पार्टी के युवा नेता हिमांशु चतुर्वेदी आदि भी कार्यकर्ताओं के बीच ला¨बग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सबकुछ प्रखंड व मंडल अध्यक्ष एवं डेलीगेट के चयन पर निर्भर है। इसी वजह से दावेदार पहले अपने पक्ष के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनवाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। इसके लिए कोई बड़े नेताओं से अपने संबंधों को भुना रहा है तो कोई पार्टी में किये अपने योगदान की दुहाई दे रहा है।