अमित बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष
अपने हक और अधिकारों को मजबूती के साथ रखने के लिए राजपुर प्रखंड के सभी 19 पंचायतों के मुखिया द्वारा संघ का चुनाव किया गया।
बक्सर : अपने हक और अधिकारों को मजबूती के साथ रखने के लिए राजपुर प्रखंड के सभी 19 पंचायतों के मुखिया द्वारा संघ का चुनाव किया गया। प्रखंड के किसान भवन के सभागार में हुई बैठक के दौरान चुनावी सभा की अध्यक्षता समहुता पंचायत मुखिया रूबाना परवीन ने की। चुनावी प्रक्रिया में हरपुर मुखिया संदीप कुमार राय उर्फ बबलू ने मुखिया संघ के अध्यक्ष पद के लिए नागपुर मुखिया अमित राय के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका धनसोई मुखिया मनोज प्रसाद ने समर्थन किया। वहीं, संघ के अध्यक्ष अमित कुमार राय ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं आम जनता की समस्याओं से संबंधित किसी भी मुद्दे को लेकर सरकार के पास आवाज उठाते रहेंगे। बैठक में पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद, राजपुर मुखिया शशिकला देवी, शैलेन्द्र कुमार ¨सह, ललन रजक, रमेश ठाकुर, रेहाना खातून, शैलेश ठाकुर, तियरा मुखियापति राधेश्याम राम, रसेन मुखिया गुदड़ी राम, खीरी मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र ¨सह, सोनू राय, भूषण पांडेय, निरंजन पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।