शिक्षा से ही व्यक्तित्व का विकास संभव
धनसोई (बक्सर) : स्थानीय सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केरल हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश उदय प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पार्षद चेयरमैन अरविंद कुमार सिंह ने की। जबकि, संचालन प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह ने किया।
मौके पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदानंद ने कहा कि व्यक्तित्व के निर्माण का सांचा शिक्षा ही है। शिक्षा के बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ पाया है। वार्षिकोत्सव से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। वहीं, विद्यालयों में अभिभावकों की कल्पना के अनुरूप शिक्षकों द्वारा छोटी से बड़ी शिक्षा दी जाती है। वहीं, आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंधक पूर्णानंद सिंह एवं पूर्णमासी सिंह द्वारा किया। जबकि, कार्यक्रम से पूर्व निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा सांसद एवं मुख्य न्यायाधीश को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, इस मौके पर शेषनाथ सिंह, बैजनाथ सिंह, संतोष भगवान सिंह, राजवंश सिंह, कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह, राजपुर के मुखिया अनिल सिंह, जिला पार्षद धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, परीक्षित सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, पंकज राम, उमा राम सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर