कोचाढ़ी में गलाघोंटू से पशुपालकों में हड़कंप
बक्सर। चौसा की सिकरौल पंचायत के कोचाढ़ी गांव में इन दिनों पशुओ में गलाघोंटू रोग फैलने से पशुपालक परे
बक्सर। चौसा की सिकरौल पंचायत के कोचाढ़ी गांव में इन दिनों पशुओ में गलाघोंटू रोग फैलने से पशुपालक परेशान है। हालांकि इस रोग के चपेट में आने से दो पशुओं की मौत हो गयी है। वहीं, कई पशुओं में इस रोग के फैलने से पशुपालकों में हड़कंप मचा है। वही टीकाकरण की बात की जाय तो अब तक इस गांव में पशुओं का टीकाकरण नहीं किया गया। जिससे ग्रामीण पशुपालक परेशान हैं।
बताया जाता है ग्रामीण सुरेश चौहान व केदार ¨सह के दो पशुओं की इस रोग के चपेट में आने से मौत हो गई। वही कई पशुपालक के पशुओं में रोग फैला हुआ है। जबकि अगर टीकाकरण समय से की जाय तो तो कई पशुओं की जान बच सकती है। इधर, पशु चिकित्सक का कहना है की पशुओं में गला घोंटू का टिकाकरण किया जा रहा है। कोचाढ़ी गांव के पशुओं में रोग फैलने की जानकारी मिल रही है। तो वहां शीघ्र ही टीकाकरण किया जायेगा।