दहेज प्रताड़ना में प्राथमिकी दर्ज
बक्सर : स्थानीय महिला थाने में गुरुवार को महिला पुतूल देवी ने अपने पति राजेश यादव सहित ससुराल पक्ष क
By Edited By: Published: Thu, 05 May 2016 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 07:34 PM (IST)
बक्सर : स्थानीय महिला थाने में गुरुवार को महिला पुतूल देवी ने अपने पति राजेश यादव सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाने को दिये लिखित शिकायत में उसने बताया कि, उसका पति उससे दहेज में एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। हीं देने पर उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह डुमरांव थाना क्षेत्र के गोपाल डेरा की रहने वाली है। उसकी शादी चक्की रंजी डेरा में वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे मोटरसाइकिल के लिए परेशान कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें