बढ़ते अपराध पर लोजपा ने दिया धरना
बक्सर। लोक जन शक्ति पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष लोजपा नेता बृजनाथी
बक्सर। लोक जन शक्ति पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष लोजपा नेता बृजनाथी ¨सह की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जानकी साहनी ने की व मंच संचालन सुप्रभात गुप्ता ने किया। मौके पार्टी के नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभा के दौरान वक्ता प्रदेश महासचिव मजदूर संगठन के रितेश कुमार ¨सह ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में लूट, हत्या, रंगदारी अपहरण जैसे वारदात काफी बढ़ गया है। इस पर सरकार व उसके अफसरों का लगाम नहीं है। ऐसी सरकार राच्य चलाने के लायक नहीं मानी जा सकती है। इसका प्रमाण लाजपा नेता वृजनाथ ¨सह की राघोपुर में हत्या है। कार्यक्रम के बाद नेताओं ने रामरेखा घाट स्थित स्कूल के आस पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया। उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर पाठक, अमर पासवान, ओम प्रकाश, गगन ¨सह, आशुतोष कुमार, प्रदेश महा सचिव अखिलेश ¨सह मुन्ना, मंगल पासवान, राजेन्द्र पासवान, दुर्गा यादव, सीता देवी, श्रीराम, अरकी देवी, सहित अन्य मौजूद थे।