जनता दरबार में घटे फरियादी
बक्सर। जिलाधिकारी रमण कुमार के जनता दरबार में फरियादियों की संख्या घट गयी है। गुरुवार
बक्सर। जिलाधिकारी रमण कुमार के जनता दरबार में फरियादियों की संख्या घट गयी है। गुरुवार को जनता दरबार में महज 73 फरियादी ही उपस्थित हुए। इस दौरान सभी मामलों की सुनवाई की गयी और उन्हें संबंधित विभगाों को अग्रसारित किया गया।
प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता दरबार में सबसे अधिक छह मामले जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस से संबंधित आये। जबकि, अंचलाधिकारी इटाढ़ी व बक्सर के विरुद्ध पांच-पांच, अचंलाधिकारी ब्रह्मपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी व श्रम अधीक्षक के खिलाफ चार-चार मामले उपस्थापित हुए। इसके अलावा अन्य विभागों से जुड़े मामले भी जनता दरबार में पहुंचे। जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर व डुमरांव, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता प्रोजेक्ट विद्युत, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता डूडा, कार्यक्रम पदाधिकारी नावानगर समेत अन्य पदाधिकारी व विभाग शामिल हैं।