हड़ताल से बिजली आपूर्ति पर असर
बक्सर। बिजली बोर्ड में तैनात मानवबलों के 11 सूत्री मांगों के आलोक में हुए हड़ताल का सुबह अच्छ
बक्सर। बिजली बोर्ड में तैनात मानवबलों के 11 सूत्री मांगों के आलोक में हुए हड़ताल का सुबह अच्छा असर पड़ा। हड़ताल के कारण सुबह में उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। कहीं लो तो कहीं हाई वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर तक कुछ कर्मियों के काम पर लौटने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
स्टेशन इलाके में लो वोल्टेज के कारण बिजली के उपकरण नहीं चल पाये। खासकर पानी की सप्लाई पर इसका बुरा असर पड़ा। लोगों की शिकायत घरों में लगे मोटर का परिचालन नहीं होने की थी। इस कारण लोगों का दैनिक कार्यों पर भी असर पड़ा। समस्या ठेकेदार के अंदर में काम करने वाले मावन बलों के हड़ताल के कारण उत्पन्न हुई थी। ठेकेदार द्वारा प्रतिनियुक्त मानव बल के रुप में कार्यरत कर्मी स्वयं को सरकारी बिजली कर्मियों के समान सुविधा व वेतन के अलावा अपनी ग्यारह सूत्री मांगों के आलोक में हड़ताल किये थे। डुमरांव अनुमंडल में ऐसे कर्मियों की संख्या कुल 60 है। जबकि, डुमरांव पीएसएस में कार्यरत ग्यारह में से सात कर्मी ही हड़ताल पर रहे। बाकी चार कर्मी स्वयं को हड़ताल से अलग कर ड्यूटी ज्वायन कर लिए। इससे बिजली पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली।