भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न
बक्सर। ब्रह्मपुर प्रखंड के बलुवां पश्चिम टोला में आयोजित पांच दिवसीय हनुमत शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ
बक्सर। ब्रह्मपुर प्रखंड के बलुवां पश्चिम टोला में आयोजित पांच दिवसीय हनुमत शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ मंगलवार को वृहद भंडारे के साथ सम्पन हो गया। भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विदित हो कि उक्त गांव के पश्चिम टोला स्थित प्राचीन मंदिर का नवप्राण प्रतिष्ठा के लिये पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन जाने माने संत श्रीश्री 1008 सत्यानंद जी महराज के सानिध्य में किया गया। जिसमें विद्वान ब्रह्मणों के देखरेख में वैदीक मंत्रोच्चार के साथ लागातार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। यज्ञ के अंतिम दिन सभी मूर्तियों को विशेष समाग्री से पूजा अर्चना कर प्रतिष्ठित किया गया। उसके बाद भंडारे का काय्रक्रम शुरु हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय गांव निवासी सह आत्मा के अध्यक्ष संजय ¨सह सहित समस्त ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।