गांधी कामख्याधाम पर उपद्रवियों का कब्जा
बक्सर। दानापुर मंडल के पटना-बक्सर रेल खंड पर गुरुवार को कारीसाथ बिहिया स्टेशन के बीच 15
बक्सर। दानापुर मंडल के पटना-बक्सर रेल खंड पर गुरुवार को कारीसाथ बिहिया स्टेशन के बीच 15668 अप गांधी कामख्याधाम को अपने कोप का भाजन बना लिया। इस ट्रेन पर उपद्रवियों ने जम कर उत्पात मचाया। वे अपनी मर्जी से ट्रेन को जहां मर्जी हुआ खड़ी कर दिये। इससे यात्रियों को भारी फजीहतों का सामना करना पड़ा। वे रेलवे की विधि व्यवस्था को कोसते हुए सफर करने को विवस थे। दोनों स्टेशनों के बीच महज दस किलोमिटर की दूरी है। यह दूरी मेल ट्रेन ने 45 मिनट में तय किया है।
प्रत्येक एक व आधे किलोमिटर पर उपद्रवी ट्रेन को रोक कर अपने साथी को बुला रहे थे। हालांकि, इस घटना का कुछ सजग यात्रियों ने विरोध किया तो वे उनसे मारपीट करने पर उतारु हो गये। इस वजह से किसी ने भी इन उपद्रवियों का विरोध करने का हिम्मत नहीं जुटा पाया। यात्रियों की माने तो ट्रेन में स्काट पार्टी नहीं था। इससे उपद्रवियों का मनोबल काफी बढ़ा रहा। यह घटना रेल एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के सुरक्षा के दावे की पोल खोल रही है।