वोट खातिर केहू प्रलोभन दी त भगा दिह.
बक्सर। मतदाताओं को उनके अधिकार एवं लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित क
बक्सर। मतदाताओं को उनके अधिकार एवं लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित कराने के उदेश्य से गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान पर निकले जिलापदाधिकारी रमण कुमार पूरी तरह भोजपुरिया मूड मे थे। प्रखंड मुख्यालय में स्थानीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के पश्चात पड़री पंचायत के नगवां गांव स्थित महादलित बस्ती में वाहन से नीचे उतरने के साथ ही उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि वोट करे खातिर कोई दारु, रुपया और पर्व विशेष पर साड़ी देवे के प्रलोभन ना नु देत बा, यदि केहूं अइसन बात कही ओकरा के झाड़ू से मार के भगइह।
वहीं, एक अन्य महिला मतदाता से उन्होंने कहा कि वोट कहिया पड़ी जानकारी बा न। कोई कुछ देबे के नईखे न कहले। इस पर महिला ने कहा कि बबुआ से पूछब तब नु बताईब। इसके अलावे भी कई अन्य सवालों के जरिये स्थिति का आकलन करते हुए उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस दौरान किसी भी स्तर से आपको डराने, धमकाने का प्रयास किया जाता है तो प्रशासन आपकी मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट न सिर्फ लोकतंत्र को संबलता प्रदान करेगा। बल्कि, इससे देश की दिशा व दशा भी निर्धारित होगी। जागरुकता अभियान के दौरान डीएम ने वैसे मतदान केन्द्रों से जुड़े मतदाताओं से विशेष आग्रह किया। जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से सहयोग ले सकते हैं। अंत में उन्होंने मध्य विद्यालय नगवां मतदान केन्द्र पर तैयारी का जायजा भी लिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी, सीओ दिलीप कुमार, पुलिस अधिकारी सुधीर कुमार, अशोक राय, विश्वजीत सहाय, महेन्द्र कुमार, मनोज साहु, ओमप्रकाश मिश्र सहित अन्य प्रशासनिक लोग मौजूद थे।