बस पलटने से आधा दर्जन यात्री जख्मी
बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव के पास बक्सर शाखा नहर मार्ग पर एक बस पलट गई। जिसमे
By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 06:50 PM (IST)
बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव के पास बक्सर शाखा नहर मार्ग पर एक बस पलट गई। जिसमें सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया गया। इनमें से दीपू कुमार नामक एक जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया।
इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने की है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से बस को जब्त कर लिया गया है। बस के बारे में पता लगाया जा रहा है।
बताया जाता है कि यात्रियों से ठसाठस भरी बस रात को काफी तेज गति में गुजर रही थी। इसी बीच एक बोलेरो को ओवरटेक करने के दौरान बस पलट गई। हालांकि संयोग अच्छा था कि किसी यात्री की मौत नहीं हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें