जमीन पर दखल के बाद चटकीं लाठियां
बक्सर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनेहरी गांव में गुरुवार की शाम जमीन का दखल दिलाने के बाद दो पक्षों क
बक्सर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनेहरी गांव में गुरुवार की शाम जमीन का दखल दिलाने के बाद दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के विजयनारायण लोहार,राजू लोहार और छठु लोहार बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में किया गया।
इसके बाद विजयनारायण लोहार द्वारा दूसरे पक्ष के 7 लोगों पर जिनमें महेन्द्र राजभर, राजेन्द्र राजभर, सत्येन्द्र राजभर, रमेश राजभर, बाउल राजभर, सुभाष राजभर, सुरेन्द्र राजभर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना के अनुसार महेन्द्र राजभर और विजयनारायण लोहार के बीच विगत 20 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर अंचलाधिकारी राकेश कुमार और राजपुर थाना के सहयोग से गुरुवार को दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत किया गया था और इनकी मौजूदगी में इस जमीन की मापी की गई। विजयनारायण लोहार को अपने हिस्से के मुताबिक तीन डिसमिल जमीन मुहैया कराकर इनको दखल दिलाया गया। इसके बाद करीब शाम 4 बजे के बाद जैसे ही अंचलाधिकारी अपने कार्यालय पहुंचे वैसे ही इन दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलने लगीं और लोग घायल हो गये। वहीं, दो अन्य जगहों पर जिसमें कठजा गांव में पारिवारिक विवाद में प्रेमा देवी और विश्वामित्र उपाध्याय बुरी तरह से घायल हो गये। दूसरी तरफ खरगपुरा गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट में राजेन्द्र प्रजापति और राम्भा देवी बुरी तरह से जख्मी हो गयी। इन सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में किया गया। इसके बाद प्रेमा देवी विश्वामित्र उपाध्याय और राजेन्द्र प्रजापति की हालत नाजुक है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया गया।