Move to Jagran APP

बूथ दर बूथ घूमते रहे अधिकारी

बक्सर। आरा-बक्सर विधान परिषद के लिए राजपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान क

By Edited By: Published: Tue, 07 Jul 2015 06:26 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 06:26 PM (IST)
बूथ दर बूथ घूमते रहे अधिकारी

बक्सर। आरा-बक्सर विधान परिषद के लिए राजपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान के बाद देर शाम तीन बजे तक कुल 296 जनप्रतिनिधियों ने अपने मत का प्रयोग कर उम्मीदवारों का मतपेटियों में कैद कर दिया।

prime article banner

इस चुनाव के लिए राजपुर में कुल 305 मतदाता थे। मतदान प्रारंभ होने से पहले मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी रमण कुमार और पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने स्थिति का जायजा लिया और बूथ का निरीक्षण किया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद वापस चले गये। जबकि, मतदान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ राजपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और धनसोई थानाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह पुरी तरह से मुस्तैद दिखे। वहीं, निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए एसएफसी डीएम अरबिन्द कुमार, एसडीओ गौतम कुमार, एसडीपीओ सुनिल कुमार, चौंगाई प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान सहित वरीय पदाधिकारी देर शाम तक डटे रहे। दूसरी तरफ, विधान परिषद चुनाव में पहली बार मतदान करने आई महिला जनप्रतिनिधियों ने भी मतदान किया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख बबीता देवी ने कहा कि आज हम अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन, अभी भी महिलाओं की भागीदारी कम है। इसके अलावा खीरी मुखिया अंजनी देवी, प्रिया देवी, देवढि़या मुखिया सुनैना देवी सहित अन्य महिला जनप्रतिनिधियों ने पहली बार एमएलसी के लिए मतदान किया। मतदान कर इनमें काफी खुशी व्याप्त थी। बगैर इवीएम और मोहर का मतदान इन्हें अच्छा लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.