Move to Jagran APP

जदयू ने दिया घर-घर दस्तक

बक्सर। नीतीश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक कार्यक्रम

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 05:30 PM (IST)
जदयू ने दिया घर-घर दस्तक

बक्सर। नीतीश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय से किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिनदयाल सिंह कुशवाहा ने किया। इस मौके पर इन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के 10 वर्षो के शासन काल में सरकार ने सूबे के विकास की दिशा में बेहतर काम किया है। स्वास्थ्य एवं सड़क व्यवस्था के साथ अन्य चीजों में भी व्यापक सुधार हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को साईकिल देकर उनका उत्साह बढ़ाया है। वहीं, अब लड़कियों की शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ी है। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष हृदयनारायण सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मीना देवी, अनिल पासवान, निर्मल कुमार, शिवप्यार राम, संतोष कुमार राम, अजय चन्द्रवंशी, जागबली पासवान, विजय प्रताप, सीताराम चौहान, अवधेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.