किसानों को अब तक न मिली क्षतिपूर्ति राशि
राजपुर (बक्सर) : अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त अनाजों के लिए किसानों को दिया जाने वाला क्षति
राजपुर (बक्सर) : अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त अनाजों के लिए किसानों को दिया जाने वाला क्षतिपूर्ति राशि का वितरण होने के बावजूद भी अभी तक किसानों को इसकी राशि उनके खाते में उपलब्ध नहीं हो पायी है। विदित हो कि पहली बार में प्रखंड के कुल 3437 किसान और दूसरी बार में 3213 किसानों के बीच राशि का वितरण बैंक खाते के माध्यम से किया गया है।
हैरान वाली बात है कि अभी तक इन किसानों के खाते में इसका पैसा नहीं उपलब्ध हो पाया है। वहीं, बैक कर्मियों को इस बारे में पता नहीं है कि इसका भुगतान बैंक से करना है। जबकि, इस राशि के लिए किसान प्रत्येक दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में बारूपुर पंचायत के किसान तेजनारायण पाडेय उर्फ हाला बाबा, अकबरपुर के रजनीकात सिंह, सगरांव के राजनारायण सिंह, पूर्व मुखिया मिथलेश पासवान, राजपुर मुखिया अनिल सिंह, पिरपराढ़ के किसान जगदम्बा राय ने बताया कि किसानों को हमेशा ठगने का काम किया जा रहा है। हर बार किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। पिछले साल का भी अभी तक डीजल अनुदान की राशि किसानों को प्राप्त नहीं हुआ। तब तक फिर दूसरे साल में खेतों में बिचड़ा डालने की तैयारी होने लगा है। इस बार भी अभी कुछ किसानों को छोड़कर बाकी किसान अभी वंचित है, जो राशि के नहीं आने के चक्कर में फंसे हुए हैं। वहीं जिन किसानों को बैंक खाते के आधार पर पैसा निर्गत किया गया है। उसके लिए बैंक दोषी है या सरकार। इस बारे में किसानों को स्पष्ट जानकारी नहीं है। कुछ भी हो, फिलहाल यही साबित होता है कि किसानों का काम कम और परेशानी ज्यादा हो रही है।