फाइलेरिया की दवा को दिया प्रशिक्षण
राजपुर (बक्सर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य विभाग के सभागार में प्रखंड के सभी पंचायतों के आगनबा
राजपुर (बक्सर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य विभाग के सभागार में प्रखंड के सभी पंचायतों के आगनबाड़ी सेविका, एएनएम व आशा कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान फाइलेरिया और अलबेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का नेतृत्व कर रहे प्रभारी चिकित्सा प्रभारी अशोक पासवान ने कर्मियों को बताते हुए कहा कि एमडीए योजना के तहत फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु डीएसी सौ एमजी की दवा लोगों को खिलायी जायेगी। इन्होंने कहा कि इसे उम्र के हिसाब से देना है। जिसके लिए 2-5 वर्ष के बच्चों को एक गोली, 6-14 वर्ष के लोगों को 2 गोली और 15 से अधिक उम्र वालों को 3 गोली एक साथ देना है। साथ ही अलबेंडाजोल की गोली भी खिलाना है। इसके लिए 229 टीम का गठन किया गया है। जिसके लिए 23 पर्यवेक्षकों को भी नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा हेतु सुझाव दिया गया कि तीन परिस्थितियों में यह दवा नहीं देना है। 2 साल से कम उम्र के बच्चों को, गर्भवती महिला को और किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को। यह दवा सभी आगनबाड़ी केन्द्रों सहित सभी के घर-घर जाकर दिया जायेगा।