अगलगी में आधा दर्जन झोपड़ियां राख
सिमरी (बक्सर) : अंचल के दुल्लहपुर पंचायत अंतर्गत छोटका खैरापट्टी गांव में शुक्रवार को हुई आगजनी म
सिमरी (बक्सर) : अंचल के दुल्लहपुर पंचायत अंतर्गत छोटका खैरापट्टी गांव में शुक्रवार को हुई आगजनी में करीब आधा दर्जन लोगों के फूसनुमा घर जलकर राख हो गये। वहीं, दो मवेशियों के भी झुलसने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस घटना में करीब दो लाख रूपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय गांव के राम सिंहासन यादव के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गयी और उसकी लपटों ने देखते ही देखते अन्य घरों को भी अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया। मगर वे सफल नहीं हुए। अन्तत: अग्निशमन संयंत्र पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक देवनारायण यादव, रामयश यादव, सिंहासन यादव, रामनारायण यादव, अवधेश दूबे, दयाशकर दूबे सहित अन्य का सब कुछ आग के हवाले हो चुका था। पंचायत की मुखिया आरती देवी, प्रमुख सीमा देवी, उप प्रमुख संतोष राय, कामेश्वर रजक, मो. नाजीर आदि ने अग्नि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सहायता मुहैया कराने की माग सीओ से किया है। बहरहाल, इस मामले में जब सीओ सुमंत नाथ से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने कहा कि अंचल राजस्वकर्मचारी से जांच प्रतिवेदन मिलते ही सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करा दिया जाएगा।