पर्यावरण रक्षा को न्यायालय में लगे सौ पौधे
जागरण संवाददाता, बक्सर : व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को उच्च न्यायालय पटना के सौ वर्ष पूरा होने के
जागरण संवाददाता, बक्सर : व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को उच्च न्यायालय पटना के सौ वर्ष पूरा होने के मौके पर सौ पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज हरेन्द्र नाथ तिवारी ने पौधारोपण कर की। लगाए गये पौधों को न्यायालय के एक-एक कर्मचारियों ने गोद लिया। जिससे उसका पूरी तरह से रक्षा हो सके और पेड़ बडे़ हो कर पर्यावरण की रक्षा में सहयोगी बने।
मौके पर श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च न्यायालय पटना का स्वतंत्रता आंदोलन सहित देश के संविधान निर्माण तक काफी गौरवशाली इतिहास रहा है। ऐसे में इसे जीवंत बनाने हेतु पौधों को न्यायालय परिसर में लगाना सबसे उत्तम है। सब जज आशुतोष कुमार ने कहा कि हमारे लिए यह काफी पुनीत अवसर है। सकारात्मक उर्जा के लिए पौधा लगाना बेहद जरुरी है। इस कार्यक्रम के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गयी है। पौधों को हरा रखने सहित उसे बड़ा करने में न्यायालय के कर्मी उसका देखरेख करेंगे। उक्त अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी रामप्रिय शरण सिंह, रविशंकर तिवारी, राम नरायण सेवक पाण्डेय, रमन कुमार, जय प्रकाश, कल्पना श्रीवास्तव, सुनिल कुमार चौबे, सहित अधिवक्ता संघ के महा सचिव गणेश ठाकुर, अध्यक्ष विजय नरायण मिश्र, पीपी नंद गोपाल प्रसाद व कर्मचारी वृंद, मृत्युंजय कुमार, सुनिल कुमार चक्रवर्ती, केकेओझा, नीरज कुमार, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।