Move to Jagran APP

ब्रह्मापुर में विवाहिता ने लगाया फांसी

ब्रह्मापुर(बक्सर) : बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गाव में एक महिला द्वारा पारिवारिक विवाद में फासी

By Edited By: Published: Fri, 17 Apr 2015 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2015 06:54 PM (IST)
ब्रह्मापुर में विवाहिता ने लगाया फांसी

ब्रह्मापुर(बक्सर) : बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गाव में एक महिला द्वारा पारिवारिक विवाद में फासी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि, लड़की के भाई ने इसे आत्महत्या के बजाए हत्या का संदेह जाहिर किया है। हालाकि, थाने में अभी तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। जिससे पुलिस भी इस मामले में सीधे तौर पर बोलने से कतरा रही है।

loksabha election banner

मामला गुरूवार की देर रात का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाव निवासी त्रिलोकी सोनार के पुत्र महेश कुमार की शादी दहिवर के कंचन देवी के साथ साल 2012 में हुआ था। जिसका गवना 2013 में हुआ। इसी बीच इसका पति कमाने के लिये दिल्ली चला गया। घर में सबकुछ सामान्य तरीके से चल रहा था। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि घटना के दिन परिवार में कुछ विवाद हुआ था। लेकिन, विवाद इतना बड़ा नहीं था कि इतनी दर्दनाक घटना तक सोच पहुंच सके। घर में विवाद के बाद शाम को खाना खाने के बाद सास-ससुर और अन्य परिजन दूसरे घर में सोने चले गये। जबकि, मृतका गांव के पुराने घर में दो लड़कियों के साथ थी। इसी बीच क्रोध में आकर कब इस घटना को अंजाम दे दिया। किसी को खबर नहीं हुई। सुबह जब लड़कियां सोकर उठी तो वहां का दृश्य देखकर सहम गयी। इसकी तत्काल सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी। तब परिजनों ने लड़की के मायके और थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं, सूचना पर पहुंचे लड़की के भाई बबलू कुमार ने थाने से बहन की लाश को पोस्टमार्टम के लिये अपने साथ बक्सर ले गया। हालाकि, वह पुलिस के समक्ष आत्महत्या की नहीं बल्कि हत्या की बात कहा। लेकिन, लिखित रूप से अभी किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नही कराया है। इस बाबत थाना प्रभारी रविकात से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लड़की के गला पर काला का निशान है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की सत्यता की जानकारी मिले पायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.