यज्ञ को ले प्रशासन ने की बैठक
जागरण संवाददाता, बक्सर : आरक्षी उपाधीक्षक सुनील कुमार के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को यज्ञ की तैय
जागरण संवाददाता, बक्सर : आरक्षी उपाधीक्षक सुनील कुमार के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को यज्ञ की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के लोगों के साथ बैठक की गयी। अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश कुमार आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में यज्ञ को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
सदर प्रखंड के अहिरौली में इस माह में यज्ञ का आयोजन होना है। यज्ञ को लेकर 19 अपै्रल को जलभरी का आयोजन किया जायेगा। जबकि, 28 को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में होने वाले इस यज्ञ में भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने आयोजन समिति के लोगों के साथ बैठक की। एसडीओ ने बताया कि इससे पूर्व उक्त स्थल का जायजा भी लिया गया। बैठक में यज्ञ कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया, जो यज्ञ के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी। बैठक में यज्ञ के लिए वहां किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी, मसलन फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, विद्युत, पेयजल की व्यवस्था आदि पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा आयोजन समिति के लोग मौजूद थे।