लरूमीकांत मिश्र बने जुवेनाइल के मुख्य सदस्य
जागरण संवाददाता, बक्सर : व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को किशोर न्याय परिषद के प्रधान सदस्य की विदाई
जागरण संवाददाता, बक्सर : व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को किशोर न्याय परिषद के प्रधान सदस्य की विदाई व नये प्रधान सदस्य के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रमण कुमार ने किया व मंच संचालन परिषद के सदस्य डा. शशांक शेखर ने किया। मौके पर नये नये मुख्य सदस्य लक्ष्मीकांत मिश्र का बुके दे कर स्वागत किया गया। वही पुराने मुख्य सदस्य सुनिल कुमार चौबे को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
इस दौरान आयोजन स्थल का माहौल काफी उत्साह पूर्ण बना रहा। अवसर पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि किशोर बच्चों को अपराध के दलदल में धकेल कर बड़े अपराधी समाज को गंदा कर रहे है। ऐसे में किशोर अपराधियों के साथ नर्म रवैया अपना उनके भविष्य के विषय में भी विचार कर न्याय करना चाहिए। हालांकि, इसमें जन्म प्रमाण पत्रों की समुचित जांच कर न्याय करें। जिससे सही मायने में किशोरों को न्याय मिले। इसका लाभ युवा अपराधी न उठा सके। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी संदीप कुमार सिंह, मधुकर सिंह सहित बार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र, सचिव सुरेश कुमार सिंह, उर्मिला सिंह, दयासागर पाण्डेय, राकेश कुमार सिंह, सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।