झोपड़ी में लगी आग, महिलाएं झुलसी
सिमरी (बक्सर) : अंचल के बलिहार पंचायत अन्तर्गत बड़का गांव में शनिवार की रात करीब एक बजे के आस पास हुई
सिमरी (बक्सर) : अंचल के बलिहार पंचायत अन्तर्गत बड़का गांव में शनिवार की रात करीब एक बजे के आस पास हुई आगजनी की घटना मे दो लोगों के फुसनुमा घर जलकर राख हो गये। इस घटना में दो महिलाओं के झुलसने एवं लगभग पचास हजार रूपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जख्मी महिलाओं क्त्रमश: उषा देवी एवं सोनी देवी को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोष कानू के घर से निकली आग की लपटों ने देखते ही देखते अन्य घरों को भी अपने आगोश मे लेना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास के बाद आग पर तो काबू पा लिया। मगर तब तक संतोष कानू एवं अजय कानू का सब कुछ आग के हवाले हो चुका था। पंचायत के मुखिया प्रेम कुमार दास, उप सरपंच दिलीप कुमार यादव, पंकज कुमार आदि ने अग्नि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सहायता मुहैया कराने की माग सीओ से की है। इस मामले में जब सीओ सुमंत नाथ से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने कहा कि अंचल राजस्व कर्मचारी से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद दोनों अग्नि पीड़ित परिवारों को तत्काल सरकारी सहायता के रूप में पांच हजार रूपये की नकद राशि उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा आरडीओ अरविन्द कुमार द्वारा भी प्रखंड प्रशासन की ओर से पीड़ितों को दो कंबल मुहैया कराये जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।