नौ बालिकाओं का यज्ञोपवित संस्कार
ब्रह्मापुर (बक्सर) : दयानंद आर्य उच्च विद्यालय मणियां के तत्वावधान में वैदिक रीतिरिवाज सास्वत यज्ञ म
ब्रह्मापुर (बक्सर) : दयानंद आर्य उच्च विद्यालय मणियां के तत्वावधान में वैदिक रीतिरिवाज सास्वत यज्ञ में नौ बलिकाओ का यज्ञोपवित संस्कार कराया गया। विद्यालय के संस्थापक व प्रथम प्रधानाध्यापक द्वारा ज्ञात साल 1972 से चालू यह परंपरा आज तक निरंतर जारी है। परंपरा के तहत विद्यालय में तीन दिनों से जारी सास्वत यज्ञ का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य यजमान बनी विश्वप्रभा कुमारी के नेतृत्व में नौ बालिकाओं जिसमें वर्ग दशम की सीमा कुमारी, टिवंकल कुमारी, बेवी कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी और नवम की निधि कुमारी और मंजू कुमारी को यज्ञोपवित संस्कार उपरोहित हरिनारायण आर्य और सिद्धेश्वर शर्मा की देखरेख में संपन्न कराया गया। पुरोहित शर्मा का कहना है कि संस्था के संस्थापक और हमारे गुरू विश्वनाथ जी के दिखाये रास्ते पर हम आज भी निरंतर चल रहे हैं। जिसमें समाज का भी अपेक्षित सहयोग मिलता आ रहा है। यह संस्कार कराने के पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि जो लोग वर्षो पुराने अमूल्य धरोहर को भूलते जा रहे है। उसे फिर से जागृति लाकर वापस लाना। इसके साथ ही आज के बच्चे जो अपनी पुरातन संस्कृति को भूलकर पश्चिमी सभ्यता की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। उस पर रोक लगाने का प्रयास करना, साथ बच्चो में चरित्र निर्माण करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वकील सिंह, रामसागर सिंह, अयोध्या सिंह, प्रधानाध्यापक रामप्रसाद राम, सुमनजी, मकरध्वज सिंह सहित तमाम लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।