एक नाली बंदूक बरामद
राजपुर (बक्सर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुआरा गाव में बुधवार की रात पुलिस ने गाव के बदन सिंह के घर
By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 06:25 PM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 06:25 PM (IST)
राजपुर (बक्सर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुआरा गाव में बुधवार की रात पुलिस ने गाव के बदन सिंह के घर में छापामारी की गई। इस दौरान उसके घर से एक नाली बंदूक बरामद किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुशील कुमार यादव ने बताया कि यह व्यक्ति पहले से भूमि विवाद को लेकर नामजद अभियुक्त था। जिसको लेकर पुलिस ने इसके घर छापामारी की। वहीं, हैरत की बात है कि छापामारी के बाद यह व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें