ईंटवा नाला पर बना पुलिया ध्वस्त
राजपुर (बक्सर) : ईशापुर-परसथुआमुख्य पथ पर ईंटवा गाव के पास नाला पर बना पुलिया पूरी तरह ध्वस्त हो गया
राजपुर (बक्सर) : ईशापुर-परसथुआमुख्य पथ पर ईंटवा गाव के पास नाला पर बना पुलिया पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। पुलिया के दोनों तरफ करीब तीन से चार फीट गढ्डा हो गया है। जिसमें प्रत्येक दिन दोपहिया वाहन सवार गिरते हैं। लेकिन, विभाग के अनदेखी के कारण अब तक इस पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस मुख्य पथ से बड़े वाहनों का भी परिचालन होता है। लेकिन, इस नाले पर आज तक सिर्फ बड़ा वाला नाला लगाया गया है। जो कभी भी टूटकर गिर सकता है और बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है। गाड़ियों के आवागमन से इस नाले पर से भी मिटी और गिट्टी दोनों हट गया है। अब सिर्फ नाला ही शेष बच गया है। अगर इस नाले की मरम्मत नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। विदित हो कि इस मामले को विगत अगस्त माह में खीरी में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष भी रखा गया था। बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।