जमीनी विवाद में मारपीट, एक घायल
राजपुर (बक्सर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के संगरांव गाव में दो पक्षों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक व्य
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 07:51 PM (IST)
राजपुर (बक्सर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के संगरांव गाव में दो पक्षों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाव के ही सुरेन्द्र ठाकुर और संतोष ठाकुर के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई। इसके बाद गाली गलौज शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने शुरू हो गये। इसी बीच एक पक्ष के संतोष ठाकुर को गंभीर चोट लग गई। जिसे इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें