गंगा पंप नहर पर सोलह लाख का बकाया
जागरण संवाददाता, बक्सर : नगर परिषद का होल्डिंग कर समय से अदा नही करने वालों में निजी भवनों की अपेक्ष
जागरण संवाददाता, बक्सर : नगर परिषद का होल्डिंग कर समय से अदा नही करने वालों में निजी भवनों की अपेक्षा सरकारी भवनों की संख्या ज्यादा है। नप का कूल होल्डिंग कर डेढ़ करोड़ में 143 सरकारी भवनों भवनों पर 1 करोड़ 21 लाख का कर बकाया है। जिसमें गंगा पंप नहर पर सबसे ज्यादा सोलह लाख रुपये का कर बकाया है।
जिसे बार-बार नोटिस दिये जाने के बावजूद भी कर अदा नही कर रहा है। ऐसे ही 142 सरकारी भवनें है। जिन पर दो से सात लाख रुपये तक का बकाया है। चालीस से सत्तर हजार तक के गृह कर वाले सरकारी भवनों की संख्या ज्यादा है। इसमें कई भवन ऐसे है, जो वर्ष 71 से अब तक भवन कर अदा ही नही किये। जबकि, सरकारी भवनों की अपेक्षा निजी 21 हजार भवनों पर महज 29 लाख रुपये ही बकाया है। इसे नप को राजस्व का सबसे ज्यादा चूना सरकारी भवन ही लगा रहे है। इन भवनों से कर वसूली करने में नप अपने को असमर्थ महसूस कर रहा है। इसकी सूची तैयार करायी जा रही है। जिसे नगर आवास विकास विभाग को भेजा जाएगा। इस संबंध में नप कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि होल्डिंग कर के सरकारी व गैर सरकारी सभी भवन के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करायी गयी है। जिन्हें नोटिस भेजी जा रही है। लेकिन, सरकारी भवनें नोटिस का जबाव ही नही दे रहे है। उनका कहना है कि, विभाग में आवंटन नही आ रहा है। जिससे होल्डिंग कर बकाया होते जा रहा है। नप के इस ढुलमुल नीति से होल्डिंग कर वसूली से उसे ही राजस्व का नुकसान हो रहा है।
इंसर्ट..
- सरकारी भवनों की सूची
बक्सर :गंगा पंप नहर 16 लाख 1977 से अब तक, विद्युत विभाग पांच लाख1991 से, पुलिस चौकी बाजार समिति 1 लाख 17 हजार 1990 से, मुख्य डाक घर 4 लाख 34 हजार 1989 से, बाढ़ नियंत्रण कार्यालय भवन 2 लाख 16 1988 अधीक्षक अंचल कार्यालय बाढ़ 3 लाख 16, अधीक्षण अभियंता बाढ़ 2 लाख 78 1996 से, सीताराम संग्रहालय 7 लाख 1996 से, बक्सर हाई स्कूल 3 लाख 30 हजार 1987 से, डाकबंगला 2 लाख 23 हजार 1971 से अब तक इन्होंने नही दिये होल्डिंग कर।