चौसा में घाट की स्थिति गंभीर
चौसा (बक्सर) : गंगा नदी के विभिन्न तट खतरे की घंटी बजा रहा है। कारण यह है कि सभी तटों पर गहरा अनदेखी
By Edited By: Published: Mon, 27 Oct 2014 01:08 AM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 01:08 AM (IST)
चौसा (बक्सर) : गंगा नदी के विभिन्न तट खतरे की घंटी बजा रहा है। कारण यह है कि सभी तटों पर गहरा अनदेखी खाई होने से कभी भी डूबने का खतरा बना हुआ है।
जबकि, लोक आस्था का महापर्व छठ कुछ दिनों में आनेवाला है। जहां अर्ध्य देने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होगी। जो बड़े खतरे की घंटी है। विगत वर्ष चौसा बाजार के गंगा तट पर नौका हादसा हुआ। जिसमें दस लोगों की डूबकर मौत हो गयी थी। इसको देखते हुए चौसा के समाजिक कार्यकर्ताओं व पूजा समिति के लोगो ने प्रशासन को पत्र दें सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये जाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें