वाहन बाजार पर लक्ष्मी की बरसी कृपा
जागरण संवाददाता, बक्सर : जिले में धनतेरस के मौके पर आटो मार्केट का व्यवसाय सबसे बेहतर रहा। दो पहिया,
जागरण संवाददाता, बक्सर : जिले में धनतेरस के मौके पर आटो मार्केट का व्यवसाय सबसे बेहतर रहा। दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया बाजार को मिलाकर कुल बिक्री पांच करोड़ के लगभग रही। जिसमें बाइक और ट्रैक्टर ने सबको मात दी।
शहर ही चार प्रमुख बाइक कंपनियों के अनुसार उनकी औसत बिक्री 350 के लगभग रही। इससे एक करोड़ 75 लाख रुपये का टर्न ओवर हुआ। दूसरे नंबर पर ट्रैक्टर की बिक्री रही। महिन्द्रा ने अकेले 21 ट्रैक्टर बेचे। कुल मिलाकर तीस से अधिक ट्रैक्टर बिके। जिनका औसत व्यवसाय डेढ़ करोड़ रुपये का रहा।
हीरो एजेंसी के संचालक उदय कुमार के अनुसार उनके यहां से कुल 132 बाइक की बिक्री हुई। बजाज एजेंसी के अमित के अनुसार उन्होंने पूरे जिले में 161 बाइक बेची। जबकि पहवा होंडा के राजा पहवा के अनुसार आज के दिन उनके यहां 95 बाइक की बिक्री हुई। सरस्वती टीवीएस के संजय मिश्रा के अनुसार उनके यहां से 18 बाइक की बिक्री शाम पांच बजे तक हुई थी। महिन्द्रा टैक्टर के डीलर अजीत कुमार के अनुसार 21 ट्रैक्टर एवं टैफे डीलर संजय मिश्रा के अनुसार 5 की बिक्री हुई। पड़री मोड के पास चलने वाले महिन्द्रा फोर ह्विलर के डीलर अमितेश के अनुसार बोलेरो और स्कार्पियो माडल की 20 गाड़ियां उनके यहां से बिकी। पियाजियो थ्री ह्विलर के डीलर चंदन प्रकाश ने बताया कि उनके यहां से 25 टैम्पों एवं महिन्द्रा की 15 बाइक बिकी हैं।