19 पंचायतों के लिए 5 चक्र में होगी मतगणना
राजपुर (बक्सर) : पैक्स चुनाव के मतों की गणना 5 चक्रों में होगी। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही प्रखंड मु
राजपुर (बक्सर) : पैक्स चुनाव के मतों की गणना 5 चक्रों में होगी। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही प्रखंड मुख्यालय स्थित हरियाली सभागार में मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी। जिसके लिए निम्न प्रकार मतों की गिनती की जाएगी।
प्रथम चक्र में अकबरपुर, कैथहरकला, खरहना, खीरी और तियरा पंचायत दूसरे चक्र में दुल्फा, देवढि़या, धनसोई और नागपुर पंचायत तीसरे चक्र में बन्नी, बारूपुर, मटकीपुर और मगरांव पंचायत चौथे चक्र में रसेन, राजपुर, हरपुर और हेंठुआ पंचायत पांचवे चक्र में समहूता और सिकठी पंचायत के मतों की गणना की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह और साख्यिकी पदाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मतगणना हाल के अंदर प्रत्याशी के अलावा एक अभिकर्ता जा सकते हैं।