नगर अध्यक्ष पद पर दोबारा चुनी गयी किरण
संवाद सहयोगी, डुमराव (बक्सर) : स्थानीय जंगलीनाथ मन्दिर प्रांगण में विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का अ
संवाद सहयोगी, डुमराव (बक्सर) : स्थानीय जंगलीनाथ मन्दिर प्रांगण में विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। वहीं, नगर इकाई का गठन किया गया।
अभ्यास वर्ग की शुरूआत परंपरागत तौर पर मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में परिषद के रा. का. सदस्य राजेश सिन्हा ने अपने संबोधन के क्रम में परिषद के कार्यो पर सविस्तार प्रकाश डाला और कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित के अलावा राष्ट्रहित में काम करने वाला एक मात्र छात्र संगठन है। विषम परिस्थितियों में परिषद ने बढ़-चढ़कर राष्ट्र के लिए काम किया है। जिला संयोजक रामजी सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को समाज हित व राष्ट्रहित में आगे आकर काम करना होगा। प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक कुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसी भी बड़ा परिवर्तन में युवा पीढ़ी का योगदान रहा है। आयोजित वर्ग का संचालन किरण सिंह ने किया। दूसरी ओर, परिषद के नगर इकाई का संगठनात्मक चुनाव किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष के पद पर किरण सिंह दोबारा चुनी गई जबकि, सह मंत्री अभिषेक, गिरिजाशकर बंजरंगी, आशुतोष अजय चुने गये। वहीं, कार्यालय मंत्री का दायित्व संटू को सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिवानंद, राजकुमार, पवन को मनोनीत किया गया।