Move to Jagran APP

श्रीराम ने किया ताड़का का वध

By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 10:24 AM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 10:24 AM (IST)
श्रीराम ने किया ताड़का का वध

जागरण संवाददाता, बक्सर : रामलीला समिति के तत्वावधान में किला मैदान में चल रहे 'विजयादशमी महोत्सव' के छठवें दिन रविवार को विश्वामित्र आगमन व ताड़का वध का मंचन किया गया। जबकि दिन में आयोजित रासलीला में मीराबाई के चरित्र का जीवंत चित्रण किया गया। वृंदावन से पहुंचे स्वामी हीरालला शर्मा के सुविख्यात ब्रजधाम-राधाकृष्ण लीला संस्थान के कलाकारों ने रामलीला में दिखाया कि सिद्धाश्रम यानि बक्सर की भूमि पर महर्षि विश्वामित्र द्वारा यज्ञ का अनुष्ठान किया जाता है। परंतु लंकाधिपति रावण द्वारा पोषित व संरक्षित ताड़का व उनकी आसुरी सेना उसमें विघ्न उत्पन्न कर देते हैं। लिहाजा यज्ञ के रक्षा के लिए महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचते हैं। जिन्हें देख पहले तो अयोध्या नरेश महाराज दशरथ काफी प्रसन्न होते हैं।

loksabha election banner

उनकी आवभगत करते हैं और उनके वहां आने का प्रायोजन पूछते हैं। पर अयोध्या आगमन का उद्देश्य बताते हुए जब महर्षि द्वारा यज्ञ रक्षार्थ भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की मांग की जाती है तो वे दुखी होकर उनकी मांग पूरा करने में असमर्थता जताते हैं। जिससे महर्षि विश्वामित्र उनपर क्रोधित होते हैं। फिर गुरु वशिष्ठ के समझाने पर महाराज दशरथ उनके साथ श्रीराम व लक्ष्मण को भेजने पर राजी हो जाते हैं। जिसके बाद श्रीराम व लक्ष्मण माता कौशल्या से आज्ञा लेकर महर्षि विश्वामित्र के साथ सिद्धाश्रम के लिए प्रस्थान करते हैं। उनके ताटका वन पहुंचते ही ताड़का व उनकी सेना हमला बोल देती है। फिर महर्षि विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ताड़का का वध कर देते हैं। दूसरी ओर रासलीला में मेवाण की भूमि पर जन्मी मीरा के बगीचे में संतों की टोली पहुंचती है। सत्संग के दौरान मीरा संतो से बाल हठ कर उनसे गिरधर गोपाल की प्रतिमा मांगती है। संत उन्हें भक्ति का वरदान देकर प्रतिमा को सौंप देते हैं। मीरा श्रीकृष्ण की भक्ति में दीवानी हो जाती है। इसी बीच मीरा का विवाह राणा भोजराज से होता है। कुछ ही दिनों बाद मीरा वैधव्य को प्राप्त हो जाती है। इधर विधवा होने के बाद उनकी ननद उधाबाई भी अपने मायके में ही रहती है। किसी बात पर मीरा व उनकी ननद में विवाद हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.