कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर
जागरण संवाददाता, बक्सर : जिले में सदस्यता अभियान को गति देने को ले कांग्रेस कार्यसमिति की एक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध पांडेय व संचालन जिला समन्वयक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने की।
बैठक में प्रदेश सचिव सह सदस्यता अभियान प्रभारी तथागत हर्षवर्द्धन को समिति ने अंगवस्त्र व पुष्पमाला देकर सम्मानित किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 100वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं, बैठक को संबोधित करते सदस्यता प्रभारी तथागत हर्षवर्द्धन ने प्रत्येक बूथों पर अधिक अधिक लोगों को सदस्य बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश संगठन सचिव कामेश्वर पांडेय, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, राजर्षि राय, संजय दूबे, मनोज यादव, बजरंगी मिश्र, प्रवक्ता रामप्रसन्न द्विवेदी, साधना पांडेय, चन्दा देवी, गोपाल तिवारी, नंदकिशोर पासवान, अशोक पांडेय, राधामोहन पांडेय, संजय कुमार पांडेय, श्रीभगवान ओझा सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।