दो संदिग्ध को जीआरपी ने दबोचा
By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 07:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बक्सर : जीआरपी ने संदेह के आधार पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उसियां गाव निवासी वंश नरायण राम (23 वर्ष) व रहरिनरायण राम (24 वर्ष) को पकड़ा। उनके पास से पेंचकस व ब्लेड मिला था। दोनों को रेल थाना पुलिस ने चौसा स्टेशन से सोमवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में स्टेशन पर भटकते पकड़ा।
पुलिस को संदेह है कि दोनों ट्रेन में किसी घटना को अंजाम देने हेतु चौसा स्टेशन पर पहुंचे थे। लेकिन, घटना से पहले ही पकड़े गये। इस संबंध में थाना प्रभारी राम प्रबोध यादव ने बताया कि रेल एसपी उपेन्द्र सिन्हा व आईजी के विशेष निर्देश पर संध्या छह बजे से सुबह चार बजे तक स्टेशन पर अप व डाउन दोनों तरफ की ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अगले आदेश आने तक जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें