अग्निपीड़ितों को नही मिला मुआवजा
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 07:16 PM (IST)
केसठ (बक्सर) : स्थानीय प्रखंड में विगत दिनों शार्ट-सर्किट हुई अगलगी में केसठ व शिवपुर के दर्जनों किसानों के खेतों में लगे सैकड़ों बीघे की गेहूं फसल जलकर बर्बाद हो गया था। जिसके बाद किसानों की आस सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान पर टिकी हुई है। हालांकि, अभी तक उन किसानों को प्रखंड द्वारा कोई लाभ प्राप्त नही हो सका है। जिससे अग्नि पीड़ित किसानों में काफी नाराजगी व्याप्त है। इस संदर्भ में जागरण से अंचलाधिकारी सलेन्द्र कुमार ने बताया की पीड़ित किसानों की सूची बना ली गई है। जिले से राशि मिलते ही किसानों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें