ओवरलोडिंग से दुर्घटना की आशंका
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 10:32 PM (IST)
कृष्णाब्रह्मा (बक्सर) : प्रखंड क्षेत्र के टुड़ीगंज-भरियार मार्ग पर ओवरलोडिंग रूकने का नाम नही ले रहा है। चुनाव खत्म होते हीं सड़कों पर वाहनों का चलना सामान्य हो गया है। फिर भी ओवरलोड यात्री वाहन बेरोकटोक चल रहे है। वाहन चालकों द्वारा यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह वाहन के अंदर व छतों पर बैठा दिया जा रहा है।
हद तो तब हो जाती है जब सवारियों को वाहन के बोनट पर बैठा दिया जाता है। ओवरलोडिंग की इस प्रक्रिया से बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे परिवहन विभाग का खुली छूट कहा जाय या लचर व्यवस्था। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से यात्री वाहनों पर ओवरलोडिंग से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें