गोली लगने से जख्मी
भोजपुर। बड़हरा थाना क्षेत्र के दियारा इलाका दारोगा राय के टोला गांव के समीप नामजद हथियारब
भोजपुर। बड़हरा थाना क्षेत्र के दियारा इलाका दारोगा राय के टोला गांव के समीप नामजद हथियारबंद लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव का जिला राम बताया जाता है, जो फरना गांव निवासी स्व. चंद्रमा राम का पुत्र है। जख्मी को जख्मी को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जख्मी जिला राम खेती करने के लिए परोरा का लत्तर लाने छपरा गया हुआ था। लौटने के क्रम में नामजद लोगों ने घेरकर उसे गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जख्मी से पूरे घटना की जानकारी ले रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम द्वारा ऑपरेशन थियेटर में ले जाकर गोली निकालने में लगी थी।