उड़ी में हुए आतंकी हमले की ¨नदा
भोजपुर। कश्मीर के उड़ी सैनिक अड्डे पर हुए पाकिस्तानी आतंकी हमले के खिलाफ जन संघर्ष म
भोजपुर। कश्मीर के उड़ी सैनिक अड्डे पर हुए पाकिस्तानी आतंकी हमले के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा ने प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक उदय नाथ ¨सह उर्फ विमल ¨सह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उड़ी में शहीद सभी 18 सैनिकों को श्रद्धांजलि समर्पित करने व घायल सैनिकों के स्वस्थ होने की कामना के साथ हुई। फिर सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। जिसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने पाक के नापाक इरादों पर जम कर प्रहार किया। सबने राजनीतिक, सामरिक व वैश्विक पटल पर भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान को तबाह करने की पुरजोर आवाज उठाई। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड मुख्यालय के सामने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के मौके पर पाकिस्तान, नवाज शरीफ मुर्दाबाद सहित विरोधी नारे भी खूब लगे। इस अवसर पर कृष्ण मोहन पान्डेय, रामाकान्त ¨सह, अजित कुमार ¨सह, जय राम ¨सह, विजय प्रताप ¨सह, रामचन्द्र ¨सह, राजू ¨सह, बन्टी ¨सह सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह, विजय ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।