फिर कलंकित हुआ गुरु-शिष्या का रिश्ता
भोजपुर । जिले में एक बार फिर गुरु-शिष्या का रिश्ता कलंकित हो गया। अपने ही मकान में पढ़ान
भोजपुर । जिले में एक बार फिर गुरु-शिष्या का रिश्ता कलंकित हो गया। अपने ही मकान में पढ़ाने के नाम पर रह रही छात्रा के साथ एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से तंग आकर छात्रा ने आरा स्थित महिला थाना में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के पति तथा हेडमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान से दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने बताया कि उसी मकान में पीड़िता भी रहती थी। पढ़ाने के नाम पर उक्त हेडमास्टर ने उक्त छात्रा एवं उसके पति को मकान में रखा हुआ था। इस दौरान हेडमास्टर छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका था, जिसमें पीड़िता के पति की भी संलिप्तता बताई जा रही है। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बता दें कि पकड़ा गया आरोपी हेडमास्टर गणेश उपाध्याय नारायणपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस मामले काफी गहराई से छानबीन कर रही है।